7 C
New York
Saturday, November 14, 2026

तुलसी के पत्ते होते हैं श्रेष्ठ…रोजाना 4 पत्ते चबाने से दूर होगें रोग…

Ashoka time’s…20 November

animal image

किसी भी धार्मिक आयोजन के लिए तुलसी का प्रयोग अवश्य रूप से किया जाता है।हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ज्यादा पवित्र माना गया है।वहीं शास्त्रों में तुलसी को जीवनदायिनी तक कह दिया गया है।

animal image

वही आयुर्वेद में इसे मेडिसन प्लांट का दर्जा दिया गया है। इसका कारण यह है कि तुलसी में ऐसी कई क्षमताएं जो कई बीमारियों (diseases) से दूर रखती हैं। आज हम आपको तुलसी के मेडिसन उपयोगों के बारे में भी बताते हैं।

यदि आप रोज तुलसी के चार पत्तों का सेवन करते हैं तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी (immunity) पावर बढ़ेगी और साथ में पाचनतंत्र मजबूत होगा। जब कोरोना काल का दौर था तब भी लोगों ने तुलसी का इस्तेमाल कर अपनी इम्यूनिटी बढ़ाई।

AQUA

तो यह जाहिर है कि तुलसी के पौधे में कई औषधीय गुण होते हैं जो कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। तुलसी का सेवन करने से दिल की बीमारियां से निजात मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो हमें फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। यदि खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन करना दिल के स्वास्थ्य को मजबूत होता है।

वहीं तुलसी का सेवन करने से कब्ज भी दूर हो जाती है। तुलसी के पत्तों में पोटेशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों को मजबूत करता है। वहीं तुलसी के सेवन से सर्दी-जुखाम से भी राहत मिलती है। इसे चाय या काढ़े में भी डाला जा सकता है। वहीं ठंड में तुलसी शरीर को गर्माहट प्रदान करती है। वहीं तुलसी के पत्ते कैंसर जैसी भयानक बीमारी से भी बचाते हैं।

इसके अलावा दांतों और मसूड़ों को मजबूत करने के लिए भी तुलसी का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही इसका सेवन करने मुंह की दुर्गंध भी दूर हो जाती है। वहीं किडनी के लिए भी तुलसी के पत्ते श्रेष्ठ होते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles