10.3 C
New York
Saturday, October 31, 2026

डंपर की टक्कर से तीन युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल…कालाआंब

Ashoka Times…1 मई 2025

कालाअंब-यमुनानगर मार्ग पर मंगलवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया जिसमें डंपर द्वारा अचानक तेज ब्रेक लगाए जाने से गाड़ी पीछे से डंपर में जा घुसी जिसके कारण तीन युवकों की कथित तौर पर मौके पे मौत हो गई और दो गंभीर घायल हुए हैं।

मृतकों में दो चंबा और एक सिरमौर के हरिपुरधार से है। मृतकों की पहचान अनिकेत पुत्र जगत सिंह निवासी हरिपुरधार (सिरमौर), विशाल निवासी कुटगांव और अतुल निवासी सुकरई, दोनों जिला चंबा के रूप में हुई है। घायलों में प्रवीण और प्यार सिंह शामिल हैं। इनमें से अतुल हिमालयन कॉलेज में बी फॉर्मा कर रहा है। बाकी सभी युवक मोगीनंद की एक कंपनी में काम करते हैं।

हादसे में कार सवार हरिपुरधार के ही दो युवक घायल भी हुए हैं, जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि असगरपुर गांव के पास मंगलवार रात 11:00 बजे डंपर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही कार डंपर से जा टकराई।

हादसे की सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार. के लिए भेजा और शवों पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। पुलिस ने मृतक अतुल के भाई अनीश की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज करके पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles