16.8 C
New York
Thursday, November 5, 2026

डंपरों का कहर…दो डंपरों के बीच आया यूवक…पढ़ें कैसे बची जान…

Ashoka Times…20 June 2025

पांवटा साहिब में एक युवक दो डंपरों के बीच आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायल की पहचान विकासनगर निवासी अर्जुन तोमर, पुत्र विजय तोमर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। डंपर चालक की पहचान और घटना की सटीक वजह जानने के लिए CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जांच के लिए दोनों डंपरों को कब्जे में लिया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की तेज़ रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है। क्षेत्र में ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं जिससे जनजीवन खतरे में है।

बता दें कि रात के समय डंपर एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में ओवरटेक करते हैं। जिसके कारण दुपहिया वाहन और छोटे-छोटे वाहन इनकी चपेट में अक्सर आ जाते हैं। सूत्रों की माने तो टेंपो के तेज चलने की एक वजह यह है कि एक्स फार्म पर एक से अधिक चक्कर लगाए जाते हैं ताकि हिमाचल प्रदेश का टैक्स चोरी किया जा सके ।

Previous article24 7 Black Jack
Next articleBonus Bet Offers Australia

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles