17.7 C
New York
Thursday, October 15, 2026

ट्रैक्टर की चपेट में आए 9 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत…

इलाके में शोक की लहर…

Asokatime’s…. 19 September 

जिला ऊना थाना के तहत अप्पर अरनियाला में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 9 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसा रविवार देर शाम रणवीर सिंह अपने बड़े भाई के साथ घर के समीप खेल रहा था।वही कमल सिंह ट्रैक्टर की ट्राली बैक कर रहा था।जिसकी चपेट में रणवीर सिंह आ गया। रणवीर सिंह के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और टायर के नीचे दबे बच्चें को बाहर निकाला।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने बच्चे को जल्द से जल्द क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

मृतक बच्चे की पहचान रणवीर सिंह उर्फ रमू पुत्र परिवंद्र सिंह के रूप में हुई है।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles