12.2 C
New York
Sunday, November 22, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता…

animal image

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता..

Ashoka time’s…3 August 26

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफल आयोजन केवल किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय एवं सहयोग की भावना से कार्य करते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि समारोह का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौगान मैदान, नाहन में किया जाएगा। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों तथा सुरक्षा बलों की आकर्षक परेड एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। कार्यक्रम के उपरांत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को समारोह से संबंधित तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाएं, ताकि राष्ट्रीय पर्व गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles