12.8 C
New York
Wednesday, November 11, 2026

जिला सिरमौर में चार उम्मीदवारों ने वापिस लिये अपने नामांकन पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 29 उम्मीदवार मैदान में

Ashoka time’s…29 October

animal image

नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि को शनिवार को जिला सिरमौर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापिस लिये।

animal image

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि नामांकन वापिस लेने वालों में 55-पच्छाद (अ.जा.) निर्वाचन सभा क्षेत्र में अजय कुमार, 56-नाहन विधानसभा क्षेत्र से ममता देवी तथा 58-पावंटा साहिब से शमशेर अली व अनिन्दर सिंह नौटी ने अपने नामांकन वापिस लिये हैं जबकि 57-श्री रेणुकाजी (अ.जा.) तथा 59-शिलाई निर्वाचन सभा क्षेत्रों से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापिस नहीं लिया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 35 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गए जिनमें से 2 नामाकंन पत्र रद्द होने के उपरांत कुल 33 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए थे। उन्होंने कहा कि अब जिला की पांच विधानसभाओं में कुल 29 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान आगामी 12 नवम्बर को होगा और इसके लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

AQUA

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles