8.9 C
New York
Sunday, November 1, 2026

जिला में आयोजित हुए आपदा न्यूनीकरण समर्थ-2025 फोक मीडिया जागरूकता कार्यक्रम….

Ashoka time’s…13 अक्तूबर-25

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के समन्वय से सिरमौर जिला में आज से आरंभ हुए आपदा न्यूनीकरण समर्थ-2025 फोक मीडिया विशेष जागरूकता अभियान तथा अन्तर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर आज उप मंडल नाहन के पंचायत भवन नाहन और सैन की सेर, उपमंडल शिलाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोनहाट तथा द्राविल, उपमंडल संगडाह की तहसील हरीपुरधार के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भवाई व भंगायणी मंदिर तथा उप मंडल पच्छाद के नारग बस स्टैंड़ व वासनी बाजार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए।
कार्यक्रम के दौरान गीत -संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सुरक्षित निर्माण प्रथाओं, आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा सामान्य आपदा के दौरान सुरक्षा उपायों व आपदा से पूर्व की तैयारियों के प्रति जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि हमें आपदाओं से संबंधित ज्यादा से ज्यादा जनकारियां होनी चाहिए तथा इन जानकारियों को अपने परिवार, बच्चों, बुजुर्गों के साथ भी सांझा करना चाहिए ताकि आपदा के समय जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।
कलाकारों ने बताया कि घर बनाने से पूर्व स्थान का सही चयन करें तथा यह जांच अवश्य कर लें कि जिस जगह मक्कान बनाया जा रहा है वह स्थान या क्षेत्र नदी नालों के समीप अथवा भूसख्लन प्रभाव वाला न हो। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग तथा प्रशासन द्वारा मौसम से संबंधित जारी की जाने वाली चेतावनी को अन्यथा न लें तथा भारी बारीश, बर्फबारी व भीषण गर्मी के दौरान लू के चलने जैसी चेतावनी जारी होने पर यात्रा न करें।
कार्यक्रम के दौरान हरिपुरधार में जिला आपदा प्रबंधन से नोडल अधिकारी ग्रामीण राजस्व अधिकारी सुनील कुमार, प्रदीप पोजटा, पुलिस विभाग से सदानंद, प्रधान ग्राम पंचायत दीवड़ीखडांह रणबीर, प्रधान भवाई जोगेंद्र ठाकुर, पूर्व प्रधान बिबता नंद, प्रधान नव युवक मंडल अनिल कुमार, सचिव दीपक, महिला मंडल प्रधान आशा देवी,उप प्रधान शीला देवी,
नाहन पंचायत प्रधान सुषमा सैनी, उप प्रधान जय प्रकाश, सचिव संगीता देवी, प्रधान सैन की सेर रेखा भाटिया, सचिव प्रेमपाल, मुख्यअध्यापिका अंजू शर्मा, तकनीकी सहायक यशपाल,
शिलाई में आपदा प्रबंधन से नोडल अधिकारी कानूनगो खजान सिंह, ग्रामीण राजस्व अधिकारी अनीत ठाकुर, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोनहाट कुलदीप नेगी, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राबिल सीता राम,
पच्छाद में ग्राम पंचायत वासनी के प्रधान संजीव तोमर, उप प्रधान हरदेव, सचिव नेकराम वार्ड सदस्य जीत राम सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles