जम्मू खाला के पास बड़ा हादसा: बरसाती पानी के गड्ढे में डूबे दो बच्चे, दोनों के शव बरामद

Ashoka time’s…23 August 26

पांवटा साहिब। जम्मू खाला के पास रविवार को दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां फैक्ट्री के पीछे बरसात के पानी से बने गहरे गड्ढे में नहाते समय दो बच्चे डूब गए।
जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे जम्मू खाला क्षेत्र में अन्य बच्चों के साथ नहाने गए थे। इसी दौरान बरसाती पानी से भरे गहरे गड्ढे में दोनों डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान एक बच्चे का शव पहले ही बरामद कर लिया गया था, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश के लिए गोताखोर टीम को मौके पर बुलाया गया। गोताखोरों ने पानी में तलाश कर दूसरे बच्चे का शव भी बरामद कर लिया।
मृतकों में 9 वर्षीय जाबिर पुत्र अनवर, निवासी निहालगढ़ भी शामिल बताया जा रहा है। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे ब्रॉट डेड घोषित किया।
दो बच्चों की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
🎙️ गोताखोरों ने मौके पर क्या बताया? सुनिए उनकी पूरी बाइट।

