12.2 C
New York
Sunday, November 22, 2026

चौधरी सुखराम ने की नुक्कड़ सभाएं, कांग्रेस के कईं परिवार भाजपा में शामिल…

animal image

कुछ खास चीजें हैं जो सुखराम चौधरी को औरों से अलग करती हैं और बड़ा भी…राहुल

सिर्फ 5 वर्ष नहीं पिछले 25 वर्षों से लोगों के दुख दर्द में शामिल रहे हैं सुखराम….

Ashoka Times…

सुखराम चौधरी द्वारा गुरुवाला मे नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहां गया कि कॉन्ग्रेस राज में पांवटा साहिब का विकास पूरी तरह से पटरी से उतर गया था लेकिन पिछले 5 वर्षों में हमने और हमारी सरकार द्वारा लोगों तक स्वास्थ्य शिक्षा पानी सभी सुविधाओं को पहुंचाने का संकल्प पूरा किया है।

इस दौरान चौधरी सुखराम ने कहा कि उन्हें खुशी है कि लगातार भाजपा का परिवार बढ़ रहा है देर शाम भी मालकीत सिंह, गुरुनाम कौर, पवन कुमार, सतीश कुमार सहित कई परिवार भाजपा में शामिल हूए है।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री रहे सुखराम चौधरी के साथ राहुल चौधरी भी मौजूद रहे उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों के साथ साथ पिछले 25 वर्षों से चौधरी सुखराम पांवटा वासियों की सेवा कर रहे हैं दिन रात मैदान में डटे रहे आज भी वह सुबह 7:00 बजे से लेकर रात के 12:00 बजे तक मैदान में डटे रहते हैं जहां भी कार्यकर्ता बुलाते हैं वह वहां जाए बिना वापिस घर नहीं लौटते। यही कुछ खास चीजें हैं जो सुखराम चौधरी को औरों से अलग करती हैं और बड़ा भी

इस अवसर पर हितेंद्र कुमार, कल्याण चौधरी, निद्रों देवी राहुल चौधरी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles