12.5 C
New York
Saturday, October 24, 2026

घर से कमाने निकले शिलाई के दो युवाओं की दर्दनाक मौत…सदमे में पूरा गांव…

Ashoka Times…5 august 2025

इंसान सोचता कुछ है और हो कुछ जाता है अपने घर के लिए कमाने निकले दो युवाओं को एक अज्ञात गाड़ी की लापरवाही ने हमेशा के लिए सुला दिया। मामला शिलाई से जुड़ा है। करनाल में सडक़ पर टहल रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उपमंडल शिलाई के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवा करनाल के झझोली में होटल हवेली में काम करते थे।

सडक़ हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को पीजीआई ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान विवेक पुत्र गंगाराम निवासी चोइला बाली कोटी व नरेंद्र पुत्र सूरत सिंह निवासी ग्वालि के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सडक़ हादसे का शिकार बने युवकों की मौत से गांव में शोक की लहर है। बाली कोटी पंचायत की प्रधान रेखा चौहान ने बताया कि उक्त मामले को लेकर करनाल की पुलिस जांच कर रही है उनके द्वारा ही सूचना दी गई थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles