8.1 C
New York
Sunday, November 1, 2026

खेल हमारे स्वास्थ्य, मानसिक विकास, टीम वर्क की भावना को बढ़ाता है … चरणजीत चौधरी

Ashoka Times…11 October 2025

शनिवार को डिफेंस कॉलोनी बेहड़ेवाला,पाँवटा साहिब में पाँचवी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 11 और 12 अक्टूबर को किया जा रहा है। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

चरणजीत चौधरी ने कहा कि डिफेंस कॉलोनी द्वारा यह आयोजन एक अच्छी शुरुआत है। उन्होंने कहा की खेल मानव जीवन का एक अहम हिस्सा है। खेल स्वास्थ्य, मानसिक विकास, टीम वर्क, आत्मविश्वास और जीवन में अनुशासन सिखाता है। खेल प्रमुख रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह नशे से दूर रहे और किसी ना किसी खेल में विशेषता अवश्य हासिल करे। उन्होंने कहा कि युवा अपने जीवन में पूजा-पाठ, पुस्तकालय और खेल को अपने जीवन में जरूर शामिल करें।यह तीनो ही सफलता का मंत्र है।

चरणजीत ने डिफेंस कॉलोनी के युवाओ का जोरदार स्वागत करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने अपनी और से 11000₹ की राशि आयोजकों को भेंट की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह डिफेंस कॉलोनी के विकास के मुद्दे जैसे सड़क, पीने के पानी और स्ट्रीट लाइट को विधायक सुखराम चौधरी के समक्ष प्रमुखता के साथ रखेंगे।

कमेटी के सदस्य बलदेव राणा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसके 40 से अधिक टीमे भाग ले रही है। इस दौरान मुख्यथिति चरणजीत चौधरी के साथ युवा मोर्चा के महामंत्री तरनजीत सिंह गिल,सुनील चौधरी,उपाध्यक्ष संयम गुप्ता,अविनाश झाबा,हितेंद्र चौधरी सहित डिफेंस कॉलोनी से दिनेश शर्मा, विजय तोमर, अर्जुन चौहान,कंवर चौहान, धनवीर शर्मा, देवराज पुंडीर, नरेश पुंडीर और बहादुर तोमर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Previous articleBig Win On Pokies 2026
Next article

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles