8.9 C
New York
Sunday, November 1, 2026

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन — द स्कॉलर्स होम बना जिला का गौरव…

Ashoka Times…15 October 2025

द स्कॉलर्स होम स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार सफलता प्राप्त की।

विद्यालय की अंडर-19 शतरंज टीम ने लगातार चौथी बार जिला स्तर पर विजेता बनकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। टीम में चिराग फांडा, शौर्य अग्रवाल, प्रणव राजेश कालेपती और भुवन चौहान थे। यह प्रतियोगिता 1 से 3 अक्तूबर 2025 तक नारग, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित की गई।

चिराग फांडा, शौर्य अग्रवाल और प्रणव राजेश कालेपती को राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चुना गया।

इसके साथ ही, विद्यालय की अंडर-14 बैडमिंटन टीम (बॉयज) ने भी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता बनकर स्कूल को गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता 7 से 19 अक्तूबर 2025 तक बनकला। नाहन में आयोजित हुई थी।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विहान गोयल, श्रेयांश मोरपू और आर्यांश चौहान को राज्य स्तरीय बैडमिंटन टीम के लिए चुना गया।

श्रेयांश मोरपू को भी राज्य स्तरीय बैडमिंटन टीम में शामिल किया गया।

अंडर-14 जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता (गर्ल्स) में विद्यालय की छात्रा निवृति चौधरी विजेता टीम की सदस्य रही तथा उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।

इसी अवधि में आयोजित अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में भी विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जुड़ो अंडर-19 वर्ग में धनंजय सिंह चौहान ने स्वर्ण पदक और मोहम्मद रायद ने रजत पदक हासिल किया।

ताइक्वांडो अंडर-19 (बॉयज) जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आरव वर्मा ने रजत पदक और आरव कुमार एवं धनंजय सिंह चौहान ने कांस्य पदक हासिल किया।

मुक्केबाजी अंडर-19 मे राघव राकेश राजपूत ने रजत पदक और आरव कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

कुराश अंडर-19 जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मोहम्मद रायद और आरव वर्मा ने स्वर्ण पदक तथा धनंजय सिंह चौहान ने रजत पदक एवं आरव कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग, डायरेक्टर गुरमीत कौर नारंग तथा सीनियर प्रिंसिपल अभिषेक शर्मा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विभाग, तथा विशेष रूप से डॉ. कुलदीप कुमार बतान(HOD), रोहित शर्मा, प्रवीन कुमार, निशा कुमारी, लक्ष्मी शर्मा, सुधीर कुमार, अमित कुमार एवं भगवंत सिंह के समर्पण और मेहनत की सराहना की तथा भविष्य में भी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए ऐसे अवसर निरंतर प्रदान करने के लिएप्रेरितकिया, ताकि खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में और भी ऊँचाइयाँ प्राप्त कर सकें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles