8.2 C
New York
Wednesday, November 18, 2026

क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी मीना ऑबराय का जूस पिला कर खत्म करवाया अनशन…

animal image

सिर्फ सचिन राय का नहीं हम सबका दायित्व बनता है इस मांग के लिए आवाज उठाना…मदनमोहन

Ashoka Times….22 September

समाज सेवक और भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा ने गौ संरक्षण के लिए चल रहे क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे वह सचिन ओबरॉय की माता मीना ओबरॉय को जूस पिलाकर उनका क्रमिक अनशन तुड़वाया और गौ सेवक धर्मपाल को क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने के लिए फूल माला पहनाई।

इस बारे में समाजसेवी और भाजपा वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा ने कहा कि गौं संरक्षण के लिए वह हमेशा तत्पर हैं पहले भी मदद करते रहे हैं और आज भी हर संभव प्रयास रहता है कि गौं संरक्षण किया जा सके उन्होंने कई उच्च अधिकारियों से बात भी की है कि जल्द से जल्द इस और बेहतर प्रयास किए जाएं।

उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि पांवटा भाजपा और अन्य सभी गौ रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले लोगों को भी इस मांग को लेकर साथ जुड़ना चाहिए यह सिर्फ सचिन ओबरॉय की ही मांग नहीं बल्कि हर हिंदू और गो माता को पूजने वाले के लिए होने चाहिए।

गो सेवकों सहित समाजसेवी मदन मोहन शर्मा ने गो अधिकारों के लिए पिछले कल क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी गोसेवक सचिन ओबराॅय की माताजी मीना ओबराॅय को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया तथा गोसेवक धर्मपाल चौधरी जी  विजय तिलक व माल्यार्पण कर 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठाया गया। गोहितार्थ यह संघर्ष जारी रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles