15 C
New York
Monday, November 23, 2026

कुल्लू घूमने आए 7 पर्यटकों की सड़क हादसे में मौत…अन्य 10 घायल

animal image

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने घायलों से की मुलाकात….

Asokatime’s… 26September 

जिला कुल्लू बंजार के जलोड़ा सड़क हादसे में 7 पर्यटकों की मौत और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर में बाहरी राज्यों से पर्यटक जीभी व बंजार घूमने आए हुए थे।

वही, रविवार शाम को जब ट्रैकिंग करने के बाद वापस जिभी में होटल के लिए आ रहे थे तो जलोड़ा नामक स्थान पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई।

पर्यटक निष्ठा ने बताया कि चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन ब्रेक नहीं लग रही थी। चालक ने हैंड ब्रेक लगाई, लेकिन गाड़ी तब भी नहीं रुकी।जिसकारण यह हादसा हो गया।इसके बाद क्या हुआ कुछ पता नहीं चला। जब आंख खुली तो अस्पताल में थे।

हादसे में घायल हुए पर्यटक से सोमवार को शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने मुलाकात की और उन्हें 50-50 हजार की राहत राशि भी प्रदान की गई।

वहीं, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि घायलों का कुल्लू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं, मृतकों के शवों को घर पहुंचाने की व्यवस्था भी प्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी। सरकार के द्वारा मृतक के परिजनों को राहत प्रदान की जाएगी।

मृतकों की पहचान….

1. ऋषभ राज, 236 शक्कर मंडी रोड मुख्तार साहब का मकान रसूलाबाद जौनपुर उत्तर प्रदेश

2. अंशिका जैन, 493/4 मासूमगंज दली राज डीगुडिय़ा लखनपुर उत्तर प्रदेश

3. सौरव, 567 न्यू कॉलोनी हुसैनपुर जौनपुर दिल्ली

4. प्रियंका गुप्ता, दिल्ली

5. किरण, प्लॉट नंबर 134/10 10 प्रताप नगर दिल्ली

6. आदित्य, 756 श्याम पैलेस सेक्टर 14 झांसी उत्तर प्रदेश

7. आनंदमय 155 6टीएच लेन निशातगंज लखनऊ उत्तर प्रदेश

घायलों की पहचान… 

1. जय अग्रवाल, निवासी 84 नियर गिरजा अपार्टमेंट नेहरू कॉलोनी थाटीपुर ग्वालियर मध्य प्रदेश

2. राहुल गोस्वामी, एचएन 119/13 कुशवन मोहल्ला मुल्तानी चौक हिसार हरियाणा

3. अभिनव सिंह, एनएच के 1/1 370 आशियाना कानपुर रोड लखनऊ उत्तर प्रदेश

4. चालक अजय चौहान, मकान नंबर 170 ठलीच करेड़ा मोहन नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

5. ऋषभ निवासी जी4 ओल्ड डीएसयू कॉलोनी न्यू दिल्ली

6. क्षितिजा अग्रवाल मकान नंबर 15 0 4 सेक्टर 13 हिसार हरियाणा

7. प्रिया पाल मकान नंबर 5/8 ए एनआईटी-5 फरीदाबाद हरियाणा

8. ईशान गुप्ता हाउस नंबर 506 सेक्टर 21 फरीदाबाद हरियाणा

9. लक्ष्य निवासी इंदिरा गांधी जगतपुर जयपुर राजस्थान

10. निष्ठा भदोनी निवासी 7 एन/0 नंबर कृष्णा नगर दबौली कानपुर उत्तर प्रदेश

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles