
कुंजा से ला रहे थे स्मैक…police ने किया गिरफ्तार…पढ़े कौन बेच रहा ज़हर..
Ashoka Times…11 July 2026
पुलिस थाना पाँवटा साहिब मे नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
11 जुलाई को स्पैशल डिटेक्शन सैल पाँवटा साहिब की पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक मोटर साईकल न0 HP17J-4680 जिस पर अमित पुत्र मंगलु राम निवासी गांव अम्बीवाला डा0 गोरखुवाला तह0 पांवटा साहिब व बालक रामपुत्र श्री सुल्तान सिंह निवासी गांव व डा0 पुरुवाला तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर पर सवार थे जो कुन्जा से बाबर नाम के व्यक्ति से हैरोईन/स्मैक खरीदर कर ला रहे है । जिस सूचना पर स्पैशल डिटेक्शन सैल की टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त मोटर साइकिल को रोका व मोटर साइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की व तलाशी ली तलाशी के दौरान उक्त दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 2.29 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद हुआ । जिस पर पुलिस इस सन्दर्भ में उपरोक्त आरोपीयो के विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में ND&PS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

