औरो टेक्सटाइल मशीन ऑपरेटर समेत 100 पदों पर भर्ती, 21 व 22 सितंबर को होंगे साक्षात्कार
Ashoka time’s…16 September 26
औरो टेक्सटाइल, बद्दी में पुरुषों एवं महिलाओं के लिए मशीन ऑपरेटर, अप्रेंटिस और हेल्पर के कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 21 सितंबर और 22 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी कांगड़ा अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती के लिए साक्षात्कार 21 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय, लंबागांव तथा 22 सितंबर को बैजनाथ में आयोजित होंगे। दोनों स्थानों पर साक्षात्कार का समय सुबह 11 बजे से निर्धारित किया गया है।


