12.2 C
New York
Sunday, November 22, 2026

*ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र नाहन उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थान 29 जुलाई को रहेंगे बंद*

animal image

*ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र नाहन उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थान 29 जुलाई को रहेंगे बंद*

Ashoka time’s…28 july 26

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), शिमला द्वारा जिला सिरमौर के लिए 28 जुलाई, 2026 को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक भारी वर्षा, आंधी-तूफान, बिजली गिरने, फ्लैश फ्लड, भूस्खलन तथा अन्य मौसम संबंधी घटनाओं की संभावना व्यक्त की गई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए उपमंडलाधिकारी (नागरिक) नाहन राजीव कुमार ने जनहित एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार नाहन उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, महाविद्यालय, आईटीआई तथा आंगनवाड़ी केंद्र 29 जुलाई, 2026 (बुधवार) को बंद रहेंगे।

हालांकि, पूर्व निर्धारित परीक्षाएं अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

उपमंडलाधिकारी (नागरिक) ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं हितों की रक्षा की जा सके।

शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की उपस्थिति तथा ड्यूटी के संबंध में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश एवं आदेश यथावत लागू रहेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles