12.2 C
New York
Sunday, November 22, 2026

एटीएम कार्ड बदल शातिर ने उड़ाए 39 हजार… महिला ने करवाई शिकायत दर्ज….

animal image

Asokatime….27 October

कांगड़ा जनपद के नगरोटा बगवां की पंचायत पठियार की महिला का एटीएम कार्ड बदलकर शातिर ने 39 हजार रूपए उड़ाए।

महिला ने बताया कि चार दिन पहले वह नगरोटा बगवां बाजार में पैसे निकालने गई थी। पैसे निकलवाते समय उसका एटीएम कार्ड मशीन में ही फंस गया। एटीएम में उपस्थित एक व्यक्ति कहने लगा कि जल्दी करो। इतने में शातिर ने कहा कि आप एटीएम कार्ड मेरे पास दें। शातिर ने पीड़ित महिला से एटीएम कार्ड  लिया और एटीएम कार्ड बदल कर महिला को अपना एटीएम कार्ड दे दिया।

शातिर ने पिन कोड के बाद उस एटीएम कार्ड को यह कह कर वापस कर दिया कि आपके पैसे नहीं निकल रहे हैं। महिला ने बताया कि उसने शातिर द्वारा दिए कार्ड को अपने पास रख लिया। उसी दिन उसके खाते से पहले 14 हजार रुपये शातिर ने किसी व्यक्ति को ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद उसने 25,000 रुपये निकाल लिए, जब उसके खाते से करीब 39 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया तो उसने शिकायत दर्ज करवाई।

वहीं, पुलिस थाना प्रभारी रमेश ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित महिला द्वारा एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles