उप-रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में 25 अगस्त को होगा कैंपस इंटरव्यू….
Ashoka time’s…22 August 26
जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेसर्ज तपन इडस्ट्रीज नीयर बाता पुल पांवटा साहिब में विभिन्न श्रेणियों के 13 पदों को भरने के लिए उप-रोजगार कार्यालय पांवटा साहिबं में 25 अगस्त, 2026 को कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षिणक योग्यता 12वीं, आईटीआई/स्नातक तथा आयु 18 से 45 वर्ष रखी गई है। इच्छुक अभयर्थी अपने साथ अपनी शैक्षणिक तथा योग्यता संबंधी सभी दस्तावेज स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र रिज्यूम, आधारकार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो सहित अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र लेकर 25 अगस्त, 2026 को प्रातः 10ः30 बजे कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0 98169-00972 पर भी संपर्क कर सकते है।

