15.7 C
New York
Saturday, October 31, 2026

उद्योग मंत्री हर्ष के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली…लगाए ये आरोप 

Ashoka Times…6 November 23 

भाजयुमो मंडल द्वारा जनजातीय कानून लागू करवाने के लिए हिमाचल सरकार व उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गई है।

भारतीय जनता पार्टी भाजयुमो मंडल शिलाई द्वारा प्रदेश सरकार और उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन के खिलाफ शिलाई बाजार निकाली सैकडो भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली, भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कहना है कि 04 अगस्त 2023 को महामहिम राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के करने के बाद हाटीयों को जनजातीय संवैधानिक अधिकार की अधिसूचना जारी की गई जिसमे की पूरे में खुशी का माहौल था लेकीन प्रदेश कांग्रेस सरकार ने अभी तक इसे लागू नही किया है।

जिसमें की हमारे क्षेत्र के हजारों यूवा साथियों को प्रदेश और देश में इसका जो लाभ मिलना था उसमे वंचित रह गए हैं इसमें हमारे राष्ट्रपति जी ही नही बल्कि देश के संविधान का भी अपमान हुआ हैं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा आज से ही नही 1967 से ही इन्होने हाटीयों के साथ खिलवाड़ किया है 50 साल पुरानी मांग पूर्व में प्रदेश भाजपा सरकार ने केन्द्र सरकार ने पूरी की हैं केन्द्र सरकार और पूर्व भाजपा सरकार का हम धन्यवाद करते हैं शिलाई भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्र ठाकुर ने कहा की मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने हाटी समुदाय के भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं केंद्र सरकार और महामहिम राष्ट्रपति हस्ताक्षर के बाद अधिसूचना जारी होकर 4 महीने हो चुके हैं प्रदेश कांग्रेस सरकार व उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने जनजातीय कानून की फाइल को दबा रखा हैं जिसमे गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय में आक्रोष है हाटी समुदाय और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा प्रदेश कांग्रेस सरकार और उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय कानून को रोकने की पूरी कोशिश कर रहे है।

इंदर ठाकुर ने कहा अभी हम शान्ति पूर्ण तरीके से आन्दोलन कर रहे हैं अगर समय रहते कांग्रेस सरकार और मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कानून को लागू नही करते तो आने वाले समय में और तेज उग्र आन्दोलन होगा साथ ही शिलाई विश्राम गृह से लेकर एसडीएम कार्यालय तक रेली निकाली जिसमे SDM के माध्यम से हिमाचल प्रदेश राज्यपाल को गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय कानून लागू करवाने के बारे मै ज्ञापन सौंपा जिसमें सैकडो भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी इस काग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली में शामिल हुए।

जिला सिरमौर प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों के 898 पदों की बैचवाइज भर्ती हेतु 10 नवम्बर को होगी काउंसिलिंग -कर्म चंद

गिरिपारवासियों को ST Certificate issue करने के लिए सुक्खू सरकार को दिवाली तक का Ultimatum…

30 नवम्बर तक राशन कार्ड धारक करवाएं E-KYC…

हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत और जागरूक रहना चाहिए-हर्षवर्धन चौहान

 

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles