15.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

हिमाचल में फिर बड़ा लैंडस्लाइड कई मकान और गौशाला आई चपेट में…

Ashoka Times…13 August 23 Himachal Pradesh 

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे-103 पर स्थित नम्होल के दगसेच मंदिर के समीप भारी भूस्खलन होने से दो से तीन घर व चार वाहन चपेट में आ गए है। 

कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन होने की तस्वीरें सामने आ रही है। इसी के चलते नेशनल हाईवे-103 पर भी दगसेच में भारी भूस्खलन हुआ है, पहाड़ी से काफ़ी मात्रा में मलबा गिरने से दो-तीन घर, एक गौशाला व तीन से चार वाहन मलबे की चपेट में आ गए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं भारी भूस्खलन के बाद से शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे-103 नमहोल के पास बंद हो गया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत दयोथ के गांव समरी में भी लैंडस्लाइड के बाद से चार मकानों पर खतरा बना हुआ है।हालांकि का गनीमत यह रही के इस पूरे हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles