Home / News / हरिपुरधार में लगाया स्वास्थ्य कैंप…350 से अधिक पहुंचे इलाज के लिए….

हरिपुरधार में लगाया स्वास्थ्य कैंप…350 से अधिक पहुंचे इलाज के लिए….

हरिपुरधार में लगाया स्वास्थ्य कैंप…350 से अधिक पहुंचे इलाज के लिए….

Ashoka Times…11 May 2025

animal image

श्री साईं अस्पताल नाहन द्वारा रविवार को मां भंगायनी मंदिर हरिपुरधार में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में 372 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।

AQUA

निशुल्क कैंप में जनरल फिजिशियन व कार्डियक के डॉक्टर तोयब द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच गई। डॉ आदर्श द्वारा लोगों के सांस संबंधी विकार की जांच की गई। वही शिविर में आए लोगों की ईसीजी भी की गई। वही स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नफीशा द्वारा महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।

AQUA

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ पीएसएन प्रसाद द्वारा लोगों के जोड़ो, घुटनों, कुल्हे आदि दर्द संबंधी बिमारी की जांच की गई। और विशेषज्ञ कामिनी द्वारा लोगों के नेत्र संबंधी बीमारी की जांच की गई । इस दौरान साईं अस्पताल की ओर से लोगों को निशुल्क दवाइयां भी दी गई। कैंप में आए लोगों के बीपी, शुगर की भी निशुल्क जांच की गई है।

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ माधवी द्वारा लोगों के दांतों की नसों की जांच की गई। और डॉ माधवी द्वारा लोगों को सही परामर्श दिया गया।

श्री साईं हॉस्पिटल डायरेक्टर दिनेश बेदी ने बताया कि अस्पताल द्वारा समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह निशुल्क कैंप का आयोजन किया जाता है और निशुल्क दवाइयों की सेवा पहुंचाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *