Home / News / स्कूल रोड के सामने पलटा शराब से भरा ट्रक कई स्कूल बंद… चालक मौके से फरार…

स्कूल रोड के सामने पलटा शराब से भरा ट्रक कई स्कूल बंद… चालक मौके से फरार…

स्कूल रोड के सामने पलटा शराब से भरा ट्रक कई स्कूल बंद… चालक मौके से फरार…

Ashoka Times…6 June 23 Shimla 

animal image

ओवरलोड ट्रकों के पलटने के मामले हर रोज सामने आ रहे हैं शिमला मार्ग पर बीती रात कारमल कॉन्वेंट स्कूल के गेट के सामने शराब से लदे ट्रक के पलटने से कई स्कूलों को छुट्टी का ऐलान करना पड़ा है क्योंकि बच्चों के लिए आवाज आए उनका बंद हो गई है। 

उधर मामला इस तरह से सामने आ रहा है कि शराब से भरे ट्रक के पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गए हैं जिसके कारण अब संदेह है कि इस ट्रक में भरी शराब अवैध हो सकती है।

animal image

बता दें कि ट्रक ओवरलोड होने के कारण पक्की सड़क के बीचों-बीच पलट गया।हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

ट्रक पलट जाने के कारण स्कूल बसों की आवाजाही नहीं हो पा रही है, जिसके चलते कारमल कॉन्वेंट स्कूल समेत अन्य स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। शहर के अन्य निजी स्कूल भी इसी मार्ग पर है। लिहाजा अन्य स्कूलों ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए छुट्टी के मैसेज भेजे है। कारमल स्कूल परिसर का इस्तेमाल कर छोटे वाहनों को निकाला जा रहा है, लेकिन भारी वाहन नहीं गुजर पा रहे हैं।

हादसे के कारणों की वजह पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगी, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो एक विशेष कंपार्टमेंट बनाकर देसी शराब को ले जाया जा रहा था। मौके से चालक के फरार हो जाने से शराब की तस्करी की आशंका जाहिर की जा रही है।

उधर, ट्रैफिक बाधित होने की वजह से डीएवी पब्लिक स्कूल के अलावा अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की बसें भी संचालित नहीं हो पा रही हैं। उल्लेखनीय है कि कारमल कान्वेंट स्कूल के सामने लोड ट्रकों के पलटने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में पिछले दिनों यहां ट्रक पलट गया था। गनीमत इस बात की है कि किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

बेरहमी से की महिला की हत्या… महिला का रेता गया गला…पढ़िए कैसे हुआ खुलासा

HRTC बस ने कुचली 71 वर्षीय महिला … चूड़ियां पहनने आई थी बाजार…

अपना जीवन पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित करें-डॉ हितेंद्र शर्मा

1100 महिलाएं सिरमौरी नाटी पेश कर देगी कल हिमाचल को जल संरक्षण का संदेश …

हर्षवर्धन चौहान करेंगे बांगरन पुल पर वाहनों की आवाजाही का शुभारंभ…

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons