10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

सिरमौर में प्रथम अक्तूबर को विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित होगा-अभिषेक मित्तल 

Ashoka time’s…30 September 23 

भारत सरकार एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी पाक्षिक अभियान ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ 15 सितम्बर से 02 अक्तूबर 2023 तक चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत जिला सिरमौर की सभी 259 ग्राम पंचायतों में प्रथम अक्तूबर 2023 को प्रातः 10 बजे से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 

परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सिरमौर, अभिषेक मित्तल ने यह जानकारी प्रदान की है।

अभिषेक मित्तल ने बताया कि इस विशेष स्वच्छता अभियान में समस्त ग्राम पंचायतों की कार्यकारिणी, महिला मण्डल, युवक मण्डल, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य तथा आम जन-मानस भाग लेंगे। स्वच्छता अभियान के दौरान सभी प्रतिभागी अपने क्षेत्र के सभी सार्वजनिक स्थलों, प्राकृतिक जल स्त्रोतों की सफाई करने के साथ-साथ यथासम्भव सार्वजनिक सोख्ता गड्ढों का निर्माण भी करेंगे। इस विशेष अभियान की सफलता के लिए जिला सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों की समस्त जनता से अपील की गई है कि सभी इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि 02 अक्तूबर, 2023 को समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें ग्राम पंचायतें अपने पात्र राजस्व ग्रामों को स्वच्छता के मानकों अनुसार प्रस्ताव पारित कर मॉडल ग्राम घोषित करेंगी तथा इस बारे चर्चा करते हुए साक्ष्य के तौर पर एक से दो मिनट का विड़ियो भी बनाएंगी।

मोटे अनाज को खान-पान में शामिल करना चाहिए-सुनील शर्मा

नाबालिग ने सौतेले पिता पर लगाए गंभीर आरोप… मामला दर्ज

दुःखद…राज्य सचिवालय कर्मचारी ने फंदा लगा की आत्महत्या…

रसोईघर में भड़की आग…चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles