सिरमौर की रुचिका ने +2 Board Exam मे 8वां स्थान प्राप्त..
किसान की बेटी अन्य छात्रों के लिए भी बनी प्रेरणा स्रोत
Ashoka time’s…4 May 26
संगड़ाह। सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाना पालर की छात्रा रुचिका ने हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10+2 की परीक्षा परिणाम मे कला संकाय मे 97.8% अंक लेकर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया।
रूचिका के पिता भीम सिंह व मां अनीता देवी किसान है। 10वीं तक की पढ़ाई अपने गांव कुफ्फर-कायरा के Govt High School से करने के बाद जमा एक में रूचिका ने लाना पालर स्कूल में दाखिला लिया और वह यहां अपने मामा के घर पर रहती है। विद्यालय के Principal तपेंद्र सिंह ने बताया कि, इस उपलब्धि के लिए वार्षिक समारोह में उसे सम्मानित किया जाएगा। रूचिका की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों में काफी उत्साह है और Social Media पर भी लोग लगातार उसे बधाई दे रहे हैं। बहरहाल किसान की यह बेटी क्षेत्र के आर्थिक दृष्टि से कमजोर अन्य परिवारों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनी हुई है।

