13.6 C
New York
Wednesday, November 4, 2026

सिरमौर SP को शिकायत, बाजार में पटाखों पर रोक और अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग…

सिरमौर SP को शिकायत, बाजार में पटाखों पर रोक और अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग

Ashoka time’s….4 Nov 26

सिरमौर जिला के ददाहू बाजार में दीवाली सीजन और अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेले को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठी है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह ने आज SP सिरमौर को शिकायत पत्र सौंपा है।

शिकायत में मांग की गई है कि 4 तारीख से 30 तारीख तक ददाहू बाजार में पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। इसके लिए रेणुका जी थाना प्रभारी प्रियंका चौहान को सख्त निर्देश जारी करने की मांग की गई है।

इसके साथ ही मांग की गई है कि जब तक अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेला चलेगा, तब तक सभी दुकानदार अपना सामान पूरी तरह से दुकान के भीतर ही बेचें। कोई भी दुकानदार सीढ़ियों पर या बाहर सामान न रखे, ताकि बाजार में आने-जाने वाले लोगों और बैठने वालों को परेशानी न हो।

“मैंने यह बात जिला मुख्यालय नाहन में पुलिस अधीक्षक के सामने रखी है। मौके पर DSP शक्ति सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है और थाना प्रभारी को इस बारे में सख्ती से निर्देश दिए जाएंगे।”

शिकायतकर्ता ने रेणुका जी के विधायक विनय कुमार से भी अपील की है कि इस मामले में राजनीति न की जाए और दुकानदारों को नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए जाएं, ताकि किसी की जान को खतरा न हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles