13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सर्पदंश से दो की मौत… क्षेत्र में शोक की लहर

Ashoka time’s….17 September 

जिला ऊना में दो अलग-अलग मामलों में 12 वर्षीय बालक व 60 वर्षीय वृद्ध की सर्पदंश से मौत हो गई है। 

थाना अंब के तहत स्थोतर में 12 वर्षीय बालक की सांप के काटने से मौत हो गई।मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र दलविंद्र सिंह निवासी स्थोत्तर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक हरप्रीत सिंह निवासी स्थोत्तर शनिवार रात्रि को रोजाना की तरह घर में सोया हुआ था। रविवार तडक़े हरप्रीत सिंह को सांप ने काट लिया, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। डीएसपी अंब वसूधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं दूसरे मामले में थाना बंगाणा के तहत झिकला टांडा में 60 वर्षीय वृद्ध की सांप के काटने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान देवराज पुत्र नानक चंद निवासी झिकला टांडा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक देवराज निवासी झिकला टांडा शनिवार रात्रि घर पर था। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। तबीयत बिगड़ते देख परिजन देवराज को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान देवराज की मौत हो गई। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव का रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

माधव ने दर्ज किया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान…

शिशु रोग विशेषज्ञ ने सैनवाला में जांचा 250 स्कूली व बाहरी बच्चों का स्वास्थ्य  

कांस्टेबल को धक्का देकर चोरी का आरोपी हुआ फरार…

अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल का खिताब ददाहू के नाम 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles