18.8 C
New York
Monday, November 2, 2026

सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर… दोनों गंभीर

सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर… दोनों गंभीर

Ashoka Times…15 September 2026

पांवटा साहिब में सड़क पार कर रही है एक महिला टीचर को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें महिला और बाइक सवार दोनों ही गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें हायर सेंटर ऐसा किया गया है।

रविवार शाम ब्राउन वर्ल्ड के नजदीक एक दर्दनाक हादसा सामने आया है । जहां पर सड़क पार कर रही महिला टीचर सोनिया शर्मा उम्र 43 वर्ष पत्नी कपिल शर्मा निवासी शमशेरपुर स्कॉलर्स होम स्कूल में टीचर है । जिसको सुशांत ठाकुर उम्र 18 वर्ष निवासी बिरला ने टक्कर मार दी इसके बाद महिला व बाइक सवार दोनों घायल हो गए दोनों को सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब पहुंचाया गया जहां पर दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

महिला को उसके परिजन उपचार के लिए पीजीआई ले गए युवक के परिजन उसको देहरादून के प्राइवेट अस्पताल में ले गए बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गंभीर चोट हैं और अभी भी युवक कोमा में है

हादसे के कारण…

रविवार शाम महिला टीचर ब्राउन वर्ल्ड बेकरी से सामान लेकर सड़क पर कर रही थी तभी सुशांत ठाकुर उम्र 18 वर्ष निवासी बिरला बाएला तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए आया और महिला को टक्कर मार दी। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं ।

सड़क पार करते दर्जनों हादसे…

वाइ पॉइंट से बद्रीपुर चौक के बीच सड़क पार करते हुए कईं दर्दनाक हादसे हो चुके हैं। जिसमें कई मौतें भी हो चुकी है। यहां पर हादसे होने का सबसे बड़ा कारण कोई भी यु-टर्न नहीं होना है किसके कारण अधिकतर बाइक सवार रॉन्ग साइड से अपनी बाइक चलाते नजर आते हैं। वहीं दूसरी और वाई पॉइंट से लेकर बद्रीपुर चौक के बीच तुरंत नेशनल हाईवे अथॉरिटी को यू टर्न ओपन करना चाहिए ताकि रॉन्ग साइड चलने वाले लोगों को यू-टर्न के माध्यम से सही और जल्द अपने गंतव्य पर पहुंचने का रास्ता मिल पाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles