संगड़ाह के साथ लगते जंगल में मिली 2 दिन से लापता 22 वर्षीय शुभम का शव
Ashoka time’s…21 August 26
सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह मे बुधवार से लापता 22 वर्षीय शुभम उर्फ हन्नी पुत्र चंदर सैन का शव आज शुक्रवार सांय साथ लगते जंगल से बरामद हुआ। गुम होने के दूसरे दिन कल गुरुवार को परिजनों ने Police Station संगड़ाह में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शुभम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व वालिया लाइमस्टोन माईन संगड़ाह के बीच नाले नुमा जगह में बरामद होने को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे है। SP Sirmaur एनएस नेगी ने फोन पर हुई बातचीत में लापता युवक का शव बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है। गौरतलब है कि, पिछले साल अगस्त माह में हरियाली मेला संगड़ाह के दौरान भी साथ लगते गांव कड़ियाना का नरेश शर्मा नामक युवक भी इसी तरह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ था और उसका शव करीब चार माह बाद मिला था।

