11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

संगड़ाह के शिवपुर गांव में तेंदूए ने 3 गाय को बनाया निवाला

वन विभाग ने 14 नवंबर को बोगधार मे पिंजरे में कैद किया था लेपर्ड

Ashoka time’s…9 March 24 

उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव शिवपुर में गत रात्रि तेंदुए ने दिनेश कुमार पुत्र दयालू नामक किसान की तीन गाय को अपना निवाला बनाया। ग्रामीण ने बताया कि, रात को बाड़े में घुसकर तेंदुए गायों को मार डाला और उन्हें सुबह इस बात का पता चला। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों वन विभाग व प्रशासन से पीड़ित परिवार को यथासंभव मुआवजा राशि जारी करने की अपील की।

गौरतलब की 18 नवंबर को क्षेत्र के बराड़ी गांव में तेंदुए ने भीम सिंह नामक किसान पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। इसके बाद समीपवर्ती बोगधार गांव में 14 नवंबर को वन विभाग द्वारा लगाए पिंजरे में एक लेपर्ड को पकड़ा गया था और दूर जंगल में छोड़ा गया था। पिछले कुछ अरसे से उपमंडल संगड़ाह के गांव अंधेरी, कशलोग, डुंगी व धमास आदि में भी यह हिंसक जानवर डेढ दर्जन पालतू पशुओं को अपना निवाला बना चुके हैं। 3 साल पहले शिवपुर गांव में ही बैलों ने उनके बाड़े में घुसे 1 लेपर्ड को मार डाला था। वन परिक्षेत्र अधिकारी संगड़ाह विद्यासागर ने कहा कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर प्रभावित पशुपालक को निर्धारित मुआवजा राशि जारी की जाएगी।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने लाना बाका मेले में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया*

हिमाचल प्रदेश में चार दिन बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी…

ग्रुप इंस्ट्रक्टर की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी….

पांवटा में हाथी द्वारा एक शख्स पर हमला…48 वर्षीय की दर्दनाक मौत

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles