16.9 C
New York
Saturday, October 24, 2026

शिलाई में 21 हजार की नगदी सहित 6 जुआरी दबोचे…आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Ashoka time’s…6 November

उपमंडल मुख्यालय में डीएसपी के पद का कार्यभार संभालते ही गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है। गैरकानूनी गतिविधियों पर डीएसपी शिलाई मनीष चौधरी विशेष टीम गठित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम ने एक निजी रेस्टोरेंट में दबिश देकर 6 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा है। इस दौरान जुआ खेल रहे व्यक्तियों से ताश के 52 पत्तों के साथ 21,720 रुपए की नगदी भी बरामद की गई है।

पुलिस थाना शिलाई में आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 4-3-67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगामी अन्वेषण अमल में लाया जा रहा है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles