13.2 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई ….एक करोड़ से अधिक का वसूला जुर्माना…

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई ….एक करोड़ से अधिक का वसूला जुर्माना…

Ashoka Times…7 October 2024

डीएफओ पांवटा साहिब ने अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए वन विभाग की विशेष टीमों का गठन किया है। इन टीमों ने मानसून सत्र में 6 अक्तूबर तक कुल 36 अवैध खनन के मामले पकड़े हैं। इसमें ट्रक, ट्रैक्टर संचालकों से अब तक कुल 7.27 लाख जुर्माना राशि वसूल की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ विभाग का अभियान जारी रहेगा।

बता दें कि पांवटा साहिब दून वैली चारों तरफ से नदी नालों से घिरी हुई है। रेत बजरी उठाने के लिए नदी नाले हमेशा ही अवैध खननकारियों के निशाने पर रहते हैं। अवैध खनन रोकने के लिए प्रदेश में कई विभागों को चालान व कारवाई के अधिकार मिले हैं। वीरवार तीन अक्तूबर को पांवटा रेंज में 5 ट्रैक्टर जब्त कर 1.316 लाख का चालान काट कर जुर्माना वसूला गया। अब तक पांवटा वन रेंज में 13, माजरा में 4. गिरि नगर में 5 और भगानी में 10 खनन विभाग, वन विभाग, प्रशासन और पुलिस अधिकारी शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों में वन विभाग औसतन सबसे ज्यादा अवैध खनन के चालान और जुर्माना राशि वसूलने में कामयाब होता रहा है। अप्रैल 2022 से 5 अगस्त 2024 तक वन विभाग ने करीब 535 अवैध खनन के चालान कर एक करोड़ रुपये से अधिक जुर्माना राशि वसूली थी।
2024 के महीने में मानसून के कारण खनन प्रतिबंध की अवधि में, पांवटा वन मंडल के फील्ड स्टाफ ने औचक खनन पर छापेमारी और फील्ड पर लगातार कार्रवाई जारी रखी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles