17.4 C
New York
Thursday, November 5, 2026

रेणुका जमटा मार्ग पर दर्दनाक हादसा…25 वर्षीय युवक की मौके पर मौ#त

Ashoka time’s…24 june 25 

श्री रेणुका जी जमटा मार्ग पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।

मिली जानकारी के अनुसार एक एप्लाइड फॉर नंबर प्लेट वाली बाइक नाहन से जमटा की ओर जा रही थी, तभी जमटा के समीप सामने से आ रही एक निजी बस चौहान कोच (HP 71 1492) से उसकी सीधी टक्कर हो गई।हादसा शाम करीब पांच बजे पेश आया।

हादसे में 25 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र लाल सिंह, निवासी गांव बल्का बराटल (पंजाहल) की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एंबुलेंस के माध्यम से नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घायलों में से एक की पहचान दीपांशु निवासी सत्तर भादों के रूप में हुई है‌।

पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की विस्तृत जांच जारी है।मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को माना जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles