20.4 C
New York
Tuesday, October 20, 2026

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उपायुक्त कार्यालय में दिलाई गई मतदाता शपथ…

Ashoka time’s…24 january 26 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनावों की गरिमा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के प्रलोभन, धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय या भाषा से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।
प्रियंका वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह बिना किसी दबाव के अपने विवेक से मतदान करे। उन्होंने सभी से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करना है।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा, सहायक आयुक्त उपायुक्त विवेक शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन विजय कुमार उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles