15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

राष्ट्रीय कुराश स्पर्धा का आयोजन छतीसगढ़ में 20 से 22 अक्तूबर तक

राष्ट्रीय कुराश स्पर्धा का आयोजन छतीसगढ़ में 20 से 22 अक्तूबर तक

Ashoka Times….21 October 23

हिमाचल प्रदेश कुराश खेल की सात सदस्यी सिनियर टीम छतीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी!
उज्बेकिस्तान देश के पांरम्पारिक मार्शल आर्ट जोकि एक तरह का द्वंद्व युद्व कौशल खेल है! जिसमें हिमाचल प्रदेश एम्चोयर कुराश एसोसियशन, सिनियर टीम कोच मुनीष कुमार की अगुवाई में वीरवार को रवाना हुई

प्रदेश कुराश खेल संघ के प्रधान डा सुरेन्द्र कुल्ला ने बताया कि सात सदस्यी टीम में अनिल 90 किलोग्राम, विद्यानंद 73 किलोग्राम, शिवांग पठानिया 66 किलोग्राम, सूर्या 73 किलोग्राम, मुनीष कुमार 65, लक्की 60 किलोग्राम, व आषीश 65 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगें!
उन्होने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता से चयनित खिलाडियों को नवम्बर माह में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा!

उन्होने कहा कि विरेन्द्र धौलता प्रतियोगिता के आफिसियल की भूमिका निभाएगें! उन्होने बताया कि राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 20 अक्तूबर से 22 अक्तूबर के बीच होगा ! जिसके लिए वीरवार को सात सदस्यी टीम प्रदेश का प्रतिनिधित्व के लिए रवाना हो गयी है! इस अवसर पर हि0 प्र0 कुराश संघ के अध्यक्ष डॉ0 सुरेन्द्र कुल्ला,रजनीश गुप्ता उपाध्यक्ष, हरदेव सिंह महासचिव, मीडिया प्रभारी पंकज कश्यप , सुनिता ग्रोवर,कोषध्यक्ष ने प्रतिभागियों के शानदार व सफल प्रदर्शन के लिए शुभकानाएं दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles