15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

राजकीय महाविद्यालय, ददाहु में किया आपदाओं पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम*

Ashoka time’s…12 February 24 

जिला सिरमौर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम द्वारा वार्षिक फैमलराइजेशन कार्यक्रम (5 फरवरी से 17 फरवरी 2024) के अंतर्गत आज आठवें दिन नाहन उपमंडल के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय, ददाहु में आपदाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल टीम के प्रभारी, निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में महाविद्यालय, स्थानीय लोगों, दुकानदारों एवं आम जनता सहित राजकीय महाविद्यालय, ददाहु के समस्त छात्र-छात्राओं एवं शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ को आपदाओं के प्रकार एवं उनके प्रभाव, एनडीआरएफ के कार्य एवं जिम्मेदारियां भूकंप से पूर्व, दौरान एवं बाद में किए जाने वाली क्रियाओं जैसे कि रुको झुको एवं ढको, प्राथमिक बचाव एवं उपचार, क्षमता निर्माण, तीव्र रक्त को नियंत्रित करने वाली तकनीको तथा सीपीआर एवं अग्नि सुरक्षा एवं आधुनिक स्ट्रेचर बनाने की प्रक्रिया को विस्तृत रूप से आमजन को बताया गया।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 220 के लगभग लाभार्थियों ने भाग लिया जिसमें कि महाविद्यालय के शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक स्टाफ, विद्यार्थीयों, स्वयंसेवकों, स्थानीय जनता तथा अन्य स्टाफ शामिल था।

इस अवसर पर एनडीआरएफ टीम, महाविद्यालय स्टाफ, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समस्त स्थानीय प्रशासन/विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

राष्ट्र निर्माण में नाहन महाविद्यालय से निकले अनमोल रत्नों की महत्वपूर्ण भूमिका-हर्षवर्धन चौहान

अवैध खनन करते विभाग ने वसूले 1 लाख 10 हजार…

श्री रेणुका कालथ में देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत युवती गंभीर घायल

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles