13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

राजकीय प्राथमिक पाठशाला में अध्यापकों की तरफ से विद्यार्थियों को ब्लेजर प्रदान किए गए…

Ashoka time’s….28 March 26

राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेम नगर के दोनों अध्यापक मायाराम शर्मा व सुश्री सृष्टि शर्मा ने निभाया बच्चों से किया वादा वार्षिक परीक्षा के दौरान दोनों अध्यापकों ने बच्चों से यह वादा किया था जो बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे उनको अध्यापकों की तरफ से ब्लेजर (कोट) प्रदान किये जाएंगे।

पाठशाला के अध्यापिका सृष्टि शर्मा के सुझाव के अनुसार बच्चों को ब्लेजर उपलब्ध करवाना नया प्रयास है बच्चों के हौसले और खुशी के लिए यह प्रयास अति आवश्यक है दोनों अध्यापकों द्वारा आज बच्चों को अपनी ऐछिक निधि से ब्लेजर उपलब्ध करवाए गए
पाठशाला प्रबंधन समिति की तरफ से बच्चों को टी शर्ट उपलब्ध करवाएं गए
विद्यालय द्वारा बच्चों को निजी विद्यालय की तर्ज पर अनेक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है जिसमें प्रमुख रूप से ट्रैकसूट टी-शर्ट जूते जुराबे स्वेटर स्कूल बैग पानी की बोतल खाने की थाली और अब ब्लेजर तथा शर्ट उपलब्ध करवाई जा रहे सरकारी विद्यालय में बच्चों को निजी विद्यालय की तर्ज पर मुफ्त में बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है जिससे बच्चों के मनोबल में वृद्धि होती है तथा बच्चे ब्लेजर पहन कर बहुत खुश नजर आए
इन प्रयासों से विद्यालय की नामांकन संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है तथा अभिभावकों का विश्वास सरकारी विद्यालय की तरफ बढ़ रहा है
पाठशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च विद्यालय लझोगडी के प्रधानाचार्य श्री ताराचंद जी व केंद्रीय मुख्य शिक्षिका श्रीमती सरोज बालाजी रहे कार्यक्रम का संचालन पाठशाला की अध्यापिका सुश्री सृष्टि शर्मा जी द्वारा किया गया पाठशाला के प्रभारी मायाराम शर्मा ने मुख्य अतिथि व कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत और अभिनंदन किया मुख्य अतिथि श्री ताराचंद जी ने अपने संबोधन में
में उन्होंने बच्चों को सच्चाई का रास्ता अपनाने और अपने माता-पिता तथा गुरुजनों का सम्मान करने का संदेश दिया केंद्रीय मुख्य शिक्षा श्रीमती सरोज बालाजी ने विद्यालय में हो रहे अच्छे कार्यों की सराहना की तथा उन्होंने बच्चों को गुणात्मक शिक्षा पर जोर देने का संदेश दिया 2 मिनट क्या रहेगा विद्यालय में हो रहे अच्छे कार्यों में पाठशाला प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों का भी बहुत बड़ा योगदान है
इस कार्यक्रममें माध्यमिक विद्यालय प्रभारी भविद्र सिंह जी टीजीटी नान मेडिकल अंशु कुमारी जी शास्त्री श्री जगत राम जी प्राथमिक विद्यालय प्रभारी श्री मायाराम शर्मा पाठशाला के अध्यापिका सुश्री सृष्टि शर्मा पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्षा श्रीमती मंजू बाला जी
श्री राजकुमार जी श्रीमती मनीषा देवी जी श्रीमती रंजना देवी जी श्रीमती सपना देवी जी श्रीमती दयावती जी
श्रीमती तारा देवी जी श्रीमती सरोज देवी जी श्रीमती शीला देवी जी विद्यालय की तरफ से एमडीएम के दोनों कार्यकर्ता को भी ड्रेस कोड के तहत दो सूट प्रदान किया गए
विद्यालय में अधिकृत रूप से ड्रेस कोड लागू किया गया है सभी के लिए ब्लू कलर का ड्रेस कोड तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है अंत में माध्यमिक पाठशाला प्रभारी श्री भविद्र जी ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया और सभी को भोजन करवाया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles