9.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

मुख्यमंत्री कार्यकाल की आज अंतिम कैबिनेट बैठक…

अधिकांश घोषणा को मंजूरी मिलने की संभावना…

Asokatime’s… 11 October 

हिमाचल सरकार के कार्यकाल की आज अंतिम कैबिनेट बैठक शाम 4:00 बजे के बाद प्रस्तावित है।बैठक में मुख्यमंत्री की अधिकांश घोषणा को मंजूरी मिलने की संभावना बताई जा रही है।

बता दें कि केंद्रीय चुनाव आयोग 14 अक्टूबर को प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आचार संहिता लगा दे इसलिए सरकार ने जल्दी-जल्दी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुला ली है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चंबा दौरा जो पहले 14 अक्टूबर प्रस्तावित अब 13 अक्टूबर को कर दिया गया है।

वही मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 फीसदी डीए के रूप में दिवाली का तोहफा दिया जा सकता है।वही, केंद्र सरकार सरकार अपने कर्मचारी व पेंशनरों को डीए की दो किस्ते 3 फीसदी और 4 फीसदी देने की घोषणा कर चुकी है।

मंत्रिमंडल में लिए जाने वाले निर्णय को लेकर सरकार की तरफ से शीघ्र अधिसूचना जारी किए जाने की संभावना है ताकि इस पर अमल हो सके।ताकि सरकारी स्तर पर उद्घाटन और शिलान्यास जल्दी-जल्दी किए जा रहे हैं।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles