11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

मजदूर वर्ग के लिए चल रही सरकारी योजनाओं का होगा प्रचार-प्रसार…

Ashoka Times…9 December 2025

“मंडी के 3 साल के जश्न और दिल्ली के ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ आंदोलन को लेकर केकेसी की रणनीतिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि मंडी और दिल्ली में भारी संख्या में सिरमौर से कार्यकर्ता और मजदूर सम्मिलित होंगे।

मंगलवार को पांवटा साहिब विश्राम गृह में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इरशाद मलिक ने की। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में राजीव राणा, प्रदेश चेयरमैन केकेसी उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य एजेंडा था—मंडी में 3 साल की उपलब्धियों का कार्यक्रम

दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ आंदोलन सरकार द्वारा मजदूर वर्ग के लिए चलाई गई योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। वही राजीव राणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा—“सिरमौर के कार्यकर्ता हमेशा नेतृत्व में रहते हैं। मंडी और दिल्ली दोनों कार्यक्रम हमारी एकजुट शक्ति और जनता की आवाज़ का प्रतीक हैं। साथ ही यह आवश्यक है कि हम मजदूर वर्ग की योजनाओं और उनके लाभों को जनता तक पहुँचाएँ। हमारी जिम्मेदारी है कि हम संगठन की मजबूती और जनहित को सर्वोपरि रखें। यह हमारा संकल्प है कि हम इसे ऐतिहासिक बनाएंगे।”

बैठक में उपस्थित प्रमुख अतिथि असगर अली,  निदेशक जोगिंद्रा बैंक एवं सदस्य, माइनॉरिटी वेलफेयर बोर्ड ने कहा कि पांवटा साहिब सहित जिला सिरमौर में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी भरसक प्रयास किये जा रहे हैं। जिला सिरमौर से मंडी और दिल्ली में भारी संख्या में मजदूर वर्ग और कांग्रेस कार्यकर्ता जुड़ेंगे।

इस मौके पर तपेन्दर सैनी, पूर्व वाइस चेयरमैन, माइनॉरिटी कॉरपोरेशन बोर्ड, संदीप बत्रा, महासचिव, सेवादल हिमाचल प्रदेश, रजत भारद्वाज, सदस्य, शिकायत निवारण कमेटी

चैन सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य, जोगिंदर चौधरी, उपप्रधान, ग्राम पंचायत निहालगढ़, बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिला सिरमौर से अधिकतम कार्यकर्ता मंडी और दिल्ली दोनों कार्यक्रमों में भाग लेंगे और मजदूर वर्ग के लिए चल रही सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles