13.7 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

बिजली कनेक्शन की जांच करने गए कर्मचारियों की पिटाई… वीडियो वायरल

Ashoka Times….22 may 2025

पांवटा साहिब के मैहरूवाला में उपभोक्ताओं की बिजली कनेक्शन की जांच करने गए कर्मचारियों की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी ,

मिली जानकारी के अनुसार पाँवटा साहिब विद्युत मंडल के पुरुवाला उपमंडल के तहत गांव मेहरूवाला (उपमंडल पुरुवाला) में बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन की नियमित जांच के दौरान हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) के कर्मचारियों के साथ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट बदसलूकी और हाथापाई के आरोप लगे है। इस निंदनीय घटना से कर्मचारियों में गहरा आक्रोश और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है। कर्मचारी संघ इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है तथा इसे कर्मचारियों के सम्मान एवं सुरक्षा के विरुद्ध एक गंभीर हमला मानता है। यह बात यूनियन के पांवटा यूनिट के सचिव संजय कुमार ने जारी लिखित बयान में कही है।

कर्मचारी संघ की ओर से इस विषय में वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता, पांवटा साहिब के माध्यम से कार्यकारी निदेशक (कार्मिक), शिमला को एक प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है। इसमें अनुरोध किया गया है कि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और अन्य लोगों के लिए यह एक सख्त संदेश बन सके।कर्मचारी संघ यह मांग करता है कि भविष्य में इस प्रकार के कार्यों के दौरान कर्मचारियों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए और पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था की जाए ताकि कर्मचारी निडर होकर अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें।

वही स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ बदतमीजी की और महिलाओं की वीडियो बना रहे थे ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles