14 C
New York
Thursday, October 22, 2026

बहराल बैरियर पर चेकिंग के दौरान गाड़ी से अवैध शराब की बोतलें बरामद… चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Ashoka time’s….7 November

हिमाचल-हरियाणा राज्य सीमा पर बहराल बैरियर पर दिल्ली नंबर की गाड़ी से अवैध शराब और बीयर की 23 बोतलें बरामद की हैं।

आरोपी गाड़ी चालक की पहचान अर्जुन (32) वर्षीय निवासी मकान संख्या 6बी सहीगांव डाक घर शालीमार दिल्ली बताया।

जानकारी के अनुसार बहराल बैरियर पर एएसआई कुलदीप सिंह, आरक्षी रणबीर सिंह और अनिल कुमार समेत जवान नाके पर तैनात थे। इसी बीच हरियाणा से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान गाड़ी नंबर (डीएल8सीएबी-4289) की तलाशी ली गई।

गाड़ी से 11 शराब की बोतलें और 12 बीयर की बोतलें बरामद हुईं। इस शराब को लेकर चालक कोई भी लाइसेंस व परमिट पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर सका।डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles