12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

बड़ी राहत…सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब में होगा कैंसर का डायग्नोसिस और किमोथेरेपी शुरू….

Ashoka Times….5 july 2024

पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में जल्द ही कैंसर का इलाज शुरू किया जाएगा जिसके लिए डॉक्टर पीयूष तिवारी हिंदुस्तान के जाने-माने इंस्टिट्यूट में ट्रेनिंग भी ले रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के डॉ पीयूष तिवारी कैंसर रोगियों के लिए जल्द ही ट्रीटमेंट शुरू कर पाएंगे इस वक्त डॉक्टर पीयूष हिंदुस्तान के कैंसर के सबसे बड़े डॉक्टर में से एक डॉ दिनेश पंधेरकर के पास ट्रेनिंग कर रहे हैं।

आपको बता दे की पता साहब से दर्जनों कैंसर पीड़ित लोग इलाज के लिए गी या दिल्ली के एम्स में जाने को मजबूर है जहां पर उन्हें यह इलाज काफी महंगा पड़ता है कीमोथेरेपी की बात करें तो एक इंजेक्शन 30 से 35 हजार रुपए का पड़ता है और कहीं पर डॉक्टर पेशेंट को महीने में दो बार भी कीमोथेरेपी देने के लिए बुला सकते हैं ऐसे में महंगा ट्रीटमेंट गरीब आदमी के लिए चला पाना सबसे मुश्किल होता है।

वहीं दूसरी और हिमाचल प्रदेश सरकार ने कैंसर की 40 के करीब दवावों को मुफ्त कर दिया है जिसमें ट्रैस्टुजुमाब टीका जो तकरीबन 40 हजार रुपए का कैंसर पीड़ित पेशेंट को लगता है वह भी मुफ्त कर दिया गया है।

वही इस बारे में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के इंचार्ज डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने बताया कि डॉक्टर पीयूष तिवारी कैंसर पीड़ित लोगों के ट्रीटमेंट को लेकर ट्रेनिंग पर गए हुए हैं जल्दी ही पांवटा सिविल अस्पताल में कैंसर के मरीजों का इलाज शुरू हो पाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles