11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

फिर छलका पुर्व सैनिकों का दर्द…सैनिक रेस्ट हाउस पर जड़े गए ताले…

आज सैनिकों के रेस्ट हाउस लीज पर देने की तैयारी…कल को बॉर्डर भी लीज पर दे देंगे….

Ashoka Times….30 August 2024

पाँवटा साहिब में स्थित सैनिक विश्रामगृह में ताले जड़ दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि सैनिक रेस्ट को लीज पर देने की तैयारी की जा रही है। जिस पर भूतपूर्व सैनिक संगठन ने कड़ा ऐतराज जताया है और इसे फिर से खोलने की मांग की है।

एक बार फिर पूर्व सैनिक संगठन का दर्द छलक कर सामने आया दरअसल पांवटा साहिब में सैनिक रेस्ट हाउस को बंद किए जाने पर पूर्व सैनिक संगठन ने इसका विरोध किया है। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि पांवटा सैनिक रेस्ट हाउस को सैनिक वेलफेयर और प्रशासन लीज़ पर देने जा रहे हैं जो कि सीधे-सीधे सैनिकों के साथ नाइंसाफी है उन्होंने कहा कि सैनिक रेस्ट हाउस सैनिकों की सुविधा के लिए बनाए गए हैं जब कभी भी सैनिक देर-सवेर अपने घरों और ड्यूटी के लिए निकलते हैं तो यह रेस्ट हाउस उन्हें देर सवेर जगह मुहैया करवाते हैं। उनको रुकने के लिए सैनिक रेस्ट हाउस बनाए गए हैं लेकिन यह कहकर की सैनिक रेस्ट हाउस से कोई आमदनी नहीं हो रही है इन्हें लीज पर दिया जा रहा है। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष ने कहा आज सैनिकों के रेस्ट हाउस लीज पर दिए जा रहे हैं कल को बॉर्डर भी सुरक्षा के लिए लीज पर दिए जाएंगे।

फिर छलका शहीद सैनिक को लेकर पुर्व सैनिकों का दर्द…

पांवटा साहिब में पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भरली में शहीद आशीष चौहान के पार्थिव शरीर उनके घर लाए जाने पर जिले से कोई आलाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और अब सैनिक रेस्ट हाउस लीज पर दिए जाने की तैयारी की जा रही है। यह सैनिकों के साथ नाइंसाफी है।

बता दें कि 29 अगस्त को शहीद सैनिक आशीष चौहान का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो आम जनता ने तो अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई हजारों की तादाद में लोग अपने काम काज छोड़कर शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। लेकिन जिला से कोई आला अधिकारी पार्थिव शरीर के साथ शहीद सैनिक के घर नहीं पहुंचा।जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त किया था । बता दें कि सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा उठाया गया। इसके अलावा राजकीय सम्मान के दौरान शहीद जवान को पुलिस की टुकड़ी द्वारा दी जाने वाली गन सैल्यूट भी नहीं दिया गया। इस राजकीय सम्मान में यह बड़ी चूक का मामला माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी सैनिक संगठन शहीद सैनिक मामले में दुख से उभरने का प्रयास कर रहा है उस पर सरकार द्वारा सैनिक रेस्टहाउस पर ताले जड़े जाना बेहद शर्मनाक है।

फिलहाल भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार करनैल सिंह ने कहा कि अगर प्रशासन और सरकार इस मामले को लेकर निर्णय नहीं बदलती है तो भूतपूर्व सैनिक आंदोलन का रास्ता तैयार करेंगे।

आज की बैठक में डॉक्टर captain एसपी खेड़ा, भूतपूर्व सैनिक संगठन संरक्षक सूबेदार मेजर करनैल सिंह अध्यक्ष, उपाध्यक्ष नरेंद्र टुंडू, कोषाध्यक्ष तरुण, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष स्वरंजित सिंह, मीडिया प्रभारी नरेश कुमार, मामराज शर्मा, तोताराम चौहान, जीवन सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, स्वरंजित, नारायण सिंह, दीवान सिंह नेगी, संतराम चौहान, सचिव निर्मल सिंह, रमेश चंद्र, हाकम सिंह, हरजीत सिंह, हरपाल सिंह, निरंजन सिंह, काकू राम, राज ठाकुर, देवराज शर्मा, खजान सिंह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles