13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

“प्यार हो तो ऐसा” बड़े भाई की मौत के बाद, छोटे भाई ने भी अलविदा कहा दुनिया को…. पढ़िए पूरा मामला

Ashoka Times 28 November 2024

हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा ही दुखद दृश्य देखने को मिला है । बड़े भाई की मौत पर छोटे भाई ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।

दुखद हादसा हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का है जहां पर दो भाइयों की अचानक मौत ने पूरे परिवार और क्षेत्र को गमगीन कर दिया। बता दें कि बड़े भाई की मौत टांडा मेडिकल काॅलेज में हुई इसके बाद रिश्तेदार बड़े भाई की शव को घर पर लेकर आए इस दौरान छोटे भाई इस दर्द को सहन नहीं कर पाया और हृदयाघात के चलते उसकी मौत हो गई । छोटे भाई की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक डुगधा खुर्द गांव का यह मामला बताया जा रहा है जहां पर विधी चंद (75) पिछले दिनों से ब्रेन स्ट्रोक के कारण टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। उपचार के दौरान वे रिकवर नहीं हो सके और बुधवार रात को उनकी मौत हो गई। इसके उपरांत परिजनों ने वीरवार सुबह शव को घर पहुंचाया। विधी चंद का छोटा चचेरा भाई चमन लाल (65) इस सदमे को सहन नहीं कर सका और उसे हार्ट अटैक आ गया। इसके उपरांत उसे भी परिजन मेडिकल का कोलेज हमीरपुर ले गए, परन्तु वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles