15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पुलिस ने शराब की भट्टी में लगभग 800 लीटर लाहन की नष्ट

Ashoka time’s….25 December

पांवटा साहिब में माजरा पुलिस ने खारा जंगल में एक शराब की भट्टी में लगभग 800 लीटर लाहन नष्ट की गई।

बता दें कि माजरा थाने की टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान जब पुलिस टीम को सुचना मिली की खारा के जंगल कुछ लोगो द्वारा में अवैध शराब की भट्टी लगाकर शराब निकालने का काम कर रहे है।
सुचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची तो पुलिस टीम ने जंगल में नाले के बीच एक चलती भट्टी और एक ड्रम में शराब पाई देखीं।।

इस दौरान पुलिस ने आग की भट्टी को बुझाकर लाहन के ड्रम से प्लास्टिक बोतल 750 एमएल लाहन नमूने के लिये निकाली गई तथा बाकी लाहन को जंगल में ही नष्ट कर दिया। इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब बनाने की सामग्री को अपने कब्जे में ले कर कार्यवाई शुरू कर दी ।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा रमाकांत ठाकुर ने बताया कि जंगल में छापेमारी के दौरान अवैध शराब की एक जलती हुई भट्टी नष्ट कर 800 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया है उन्होंने कहा की अवैध नशा तस्करो के खिलाफ कार्यवाई जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles