18.8 C
New York
Monday, November 2, 2026

पुलिस थाना राजगढ में मारपीट का मामला दर्ज*

पुलिस थाना राजगढ में मारपीट का मामला दर्ज*

Ashoka time’s…13 September 26

दिनांक 13-09-2026 को पुलिस थाना राजगढ मे अंकुर पुत्र श्री रामकृष्ण निवासी गाँव व डाकघर करगाणु तहसील राजगढ जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया कि यह अपनी गाडी न0 HP16A 1768 में अपनी पत्नि श्रीमति राजकुमारी और छोटी बच्ची के साथ नौणी से घर आ रहा था। जब यह गाडी लेकर गेईघाट के पास पहुँचा तो वहां से रिंकु (राजेश) इसके पीछे अपनी पिकअप से इसका पीछा करने लगा और इसे देखकर गाडी भगाने लगे और जब यह पुल से आगे गया तो यह इसकी गाडी को हिट करके नदी में फैंकना चाहते थे और थोडी आगे चलने पर सामने से गाडी आई तो इसकी गाडी निकल गई और उसकी गाडी फंस गई जिससे यह और इसका परिवार सुरक्षित बच गया फिर आगे चलकर गांव में गाडी रोकी और इसने पुछा कि क्यो ऐसा किया इसका परिवार इसके साथ है परिवार को क्यों मारने चाहते हो। तो उन्होने इसे धक्का दिया और हाथापाई करने लगे तो इसने अपने बचाव में भी पलटवार किया तो उन्होने भी इसे मारा और यह फिर घर चला गया फिर वह अपने पूरे परिवार सहित इसे मारने आए फिर रिंकु और उसके भाई शिशुपाल ने इसकी गाडी HP16A 1768 को लोहे की रोड से पिछला व अगला शीशा तोड दिया। जिस पर पुलिस थाना राजगढ मे मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles