Home / News / पुरुवाला में 1.76 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति काबू….

पुरुवाला में 1.76 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति काबू….

पुरुवाला में 1.76 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति काबू….

Ashoka time’s…27 March 26

जिला सिरमौर पुलिस की स्पैशल डिटेक्शन टीम ने एक व्यक्ति के कब्जा से 1.76 ग्राम स्मैल/हेरोईन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पुरुवाला में धारा 21-61-85 ND&PS ACT में मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिला सिरमौर पुलिस की विशेष डिटेक्शन टीम पांवटा साहिब में गश्त पर रवाना थी तो टीम को सूचना मिली कि आरोपी शौकत अली पुत्र गामा निवासी हरिपुर टोहाना डा0 शिवपुर तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 37 वर्ष स्कूटी न0 HP17H-1571 में स्मैक/हैरोईन का अवैध धन्धा करता है।

जिस पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए भुंगरनी के पास उपरोक्त आरोपी के कब्जे से 1.76 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद की है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पुरुवाला में मामला दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सिरमौर पुलिस नशे का अवैध धन्धा समाप्त करने के लिए कृत संकल्प है तथा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons