Ashoka Times….27 September 2024
पुरुवाला, सिरमौर: पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला के अंतर्गत पुरुवाला में दुपहरिया खड्ड के पानी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। वहीं दूसरी और टोका नगला कुंडियों के इलाकों में भी बारिश के कारण धान की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचा है।
बता दे की परसों देर रात हई तेज बारिश के कारण सहायक नदियों और खड्डो में अचानक आए पानी के तेज बहाव ने धान की पकी हुई फसल को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी गहरा असर पड़ेगा।
फूल सिंह पुत्र सुक्कड़ राम, परविंदर सिंह कुंडियों, खुर्शीद, आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ धान की खेती करते हैं, लेकिन इस बार पूरी खेती पूरी फसल खड्ड के पानी में बह गई। फूल सिंह ने बताया कि कई महीनों की मेहनत और निवेश के बाद उनकी धान की फसल पूरी तरह से पक कर तैयार थी, लेकिन दोपहरिया खड्ड के तेज बहाव ने कुछ ही घंटों में सारी फसल को मिट्टी में मिला दिया। इसी तरह, किड्डू दीन पुत्र ईदू की धान की फसल भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई। उन्होंने बताया कि अचानक आए पानी से फसल को बचाने का कोई मौका ही नहीं मिला।
स्थानीय किसानों का कहना है कि दोपहरिया खड्ड का पानी हर साल उनके लिए परेशानी का सबब बनता है, सभी राजनीतिक लोगों को इस दुपहरिया खड़की कई वार्षिक आयत की जा चुकी है लेकिन आज तक की है समस्या जस की तस बनी हुई है क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद खड्ड का जलस्तर उनके खेतों की तरफ बढ़ गया, जिससे खेतों में पानी भर गया और फसलें बर्बाद हो गईं।
किसानों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है और मांग की है कि इस प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।
किसानों का कहना है कि उन्हें अपने परिवार की आजीविका चलाने के लिए सरकार से तुरंत मुआवजे की जरूरत है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि प्रभावित किसानों को जल्द ही राहत प्रदान की जाएगी।
वही एसडीएम गुंजित चीमा ने बताया कि मौके पर भेज कर पटवारी की रिपोर्ट मंगवाई जाएगी जहां-जहां भी किसानों का नुकसान हुआ है प्रयास किया जाएगा कि जल्द स जल्द उन्हें राहत प्रदान की जाए।

