पांवटा साहिबः IIM सिरमौर हॉस्टल में 19 वर्षीय युवक की मौत…
Ashoka Times…21 august 2026
पांवटा साहिब, जिला सिरमौरः ढोलाकुआँ स्थित IIM सिरमौर के हॉस्टल में 19 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाने का मामला सामने आया है।
घटना के बाद युवक को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. अंकुर धीमान ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
मामले को लेकर ड्यूटी पर तैनात डॉ. अंकुर धीमान ने जानकारी दी है, जिसकी बाइट भी सामने आई है।

