Home / News / पांवटा साहिब में स्थापित होगा केंद्रीय विद्यालय… बेहतरीन सौगात… विधायक सुखराम 

पांवटा साहिब में स्थापित होगा केंद्रीय विद्यालय… बेहतरीन सौगात… विधायक सुखराम 

पांवटा साहिब में स्थापित होगा केंद्रीय विद्यालय… बेहतरीन सौगात… विधायक सुखराम 

अशोका टाइम्स…4 October 2025

animal image

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में केंद्र सरकार द्वारा एक तोहफा त्योहारों के सीजन पर दिया गया है । अब यहां पर केंद्रीय विद्यालय स्थापित किया जाएगा जिसमें हजारों बच्चे बेहतरीन शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे।

AQUA

केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक तोहफा दिया है। लंबे समय से लंबित मांग पूरी करते हुए अब पांवटा साहिब में केंद्रीय विद्यालय स्थापित किया जाएगा। यह सौगात यहां के हजारों विद्यार्थियों और उनके परिवारों के लिए भविष्य की नई राह खोलेगी।

विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में ये बात कही उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर तथा सांसद सुरेश कश्यप के संयुक्त प्रयासों, मेहनत और संकल्प का परिणाम है। उन्होंने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमने सांसद सुरेश कश्यप के साथ मिलकर इस मुद्दे को लगातार उठाया और अब इसके परिणाम जनता के सामने आ रहे हैं।

AQUA

सुखराम चौधरी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खुलने से पांवटा साहिब क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। अब अभिभावकों को अपने बच्चों को बाहर भेजने की मजबूरी नहीं रहेगी। यह विद्यालय यहां की नई पीढ़ी को बेहतर अवसर, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की शिक्षा देगा।

पांवटा साहिब में केंद्रीय विद्यालय खुलने की घोषणा के बाद स्थानीय जनता में उत्साह की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *